बीजापुर। माओवादियों के द्वारा लगाये गये आईडी के ब्लास्ट से शहीद हुए थाना तोयनार क्षेत्रान्तर्गत तोयनार-मोरमेड़ सड़क निर्माण कार्य सुरक्षा डयूटी पर तैनात 19बीएन,सीएएफ सी कॉय आरक्षक मनोज पुजारी के पार्थिव देह को रक्षित केन्द्र बीजापुर स्थित शहीद वाटिका में गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी/श्रद्धांजली) दी गई। इस दौरान जन प्रतिनिधि भूतपूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति जानकी कोरसा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री घासीराम नाग, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर देवेन्द्र सिंह नेगी, कलेक्टर बीजापुर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, अति पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर, अति पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकांत गवर्ना, अति पुलिस अधीक्षक ऑप्स युलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक घनश्याम कामड़े, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी विनीत साहू, शहीद जवान के परिजन,अन्य अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
000
आईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवान को दी गई सलामी-श्रद्धांजली

