सुशासन तिहार में श्रीफल मछुआ समिति को मिला आइस बॉक्स और महाजाल,मुख्यमंत्री का जताया आभार

बलौदाबाजार, 2मई 2026/ सुशासन तिहार अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम रिसदा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने मछली पालन विभाग द्वारा श्रीफल मछुआ समिति के सदस्यों को 2-2 नग आइस बॉक्स और महाजाल प्रदान किया।

ग्राम रिसदा के श्रीफल श्रीफल मछुआ समिति के सदस्य संतोषी फेकर,सावित्री फेकर, आशा फेकर एवं मुंगेशिया फेकर ने शिविर में आइस बॉक्स और महाजाल मिलने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब मछली पालन का व्यवसाय अब परम्परागत से तकनीक क़ी ओर बढ़ रहा है। आइस बॉक्स में लम्बे समय तक मछली रख सकते हैं और दूर बाजारों तक ले जा सकते है। महाजाल मिलने से बड़े जलाशयों और नदियों में मछली पकड़ना आसान होगा।बड़े जाल की मदद से एक ही बार में अधिक मात्रा में मछलियाँ पकड़ी जा सकती हैं।
उन्होंने शासन के द्वारा सामग्री मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

​​
उल्लेखनीय है कि शासन क़ी मंशानुरूप सुशासन तिहार के दौरान शिविर में लोगों क़ी समस्याओ का त्वरित निराकरण के साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभ भी पहुंचाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *