कार्यकर्ताओं के आक्रोश से डरकर स्मृति ईरानी ने उनको पार्टी ऑफिस आने मना किया – कांग्रेस


मोदी की गारंटी वाला 500 का सिलेंडर और आपके वादे के अनुरूप 13 रुपए किलो शक्कर कब मिलेगा स्मृति जी? – दीपक बैज

रायपुर। स्मृति ईरानी के दौरे पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय से दूर रहने के निर्देश दिये गये है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह बताता है कि भाजपा प्रभारी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के आक्रोश का सामना नहीं करना चाहती है। पहली बार ऐसा हो रहा कि कोई राजनैतिक दल अपने ही कार्यकर्ताओं को पार्टी दफ्तर आने से मना कर रहा है। कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताने वाली भाजपा पर सत्ता का रंग इतना चढ़ गया है कि वह कार्यकर्ताओं को पार्टी दफ्तर नहीं आने देना चाह रही है। यह फरमान स्मृति ईरानी के डर को भी दिखाता है। उन्हें पता है भाजपा कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस आयेंगे तो उन्हें उनके आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। प्रोटोकॉल के नाम पर अपनी ही पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं से परहेज़, दूरी और सामूहिक मीटिंग से परहेज़ गुटबाजी से डर को प्रमाणित करता है, पौने तीन साल के कुशासन में भाजपा के नेता, कार्यकर्ता साय सरकार के कामकाज से दुखी हैं अब आक्रोश चरम पर पहुंच गए हैं इसलिए स्मृति ईरानी भी डरी हुई है।

भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के आगमन पर छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए उनके वायदे और मोदी की गारंटी के नाम पर किए गए वादाखिलाफी का हिसाब मांगते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि स्मृति ईरानी महंगाई के खिलाफ आंदोलन करके सुर्खियों में रही है। 13 रुपए प्रति किलो शक्कर का वायदा उन्होंने ही किया था, अब अवसर है अपने वायदे निभाये, प्रदेश की जनता झोला लेकर खड़ी है। गैस, सिलेंडर के बढ़ते दामो के खिलाफ सिलेंडर उठाये हुये उनकी तस्वीर खूब वायरल हुई थी। आज गैस, खाद्य तेल, शक्कर, राशन सामाग्री, कपड़ा, साबुन, दवाई सभी के दाम बेतहाशा बढ़े गये है। जब स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ आ रही है तो महंगाई पर उनसे जवाब मांगने का समय है। मोदी की गारंटी में भाजपा ने महिलाओं को 500 रू. में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। उनसे आग्रह करें कि हर महिला को 500 रू. में सिलेंडर दिलवाये, 35 रू. में पेट्रोल- डीजल और बिना भेदभाव के प्रत्येक विवाहित महिला को महतारी वंदन योजना का लाभ भी स्मृति जी दिलवाये। मोदी की गारंटी के वादे के अनुसार छत्तीसगढ़ की जनता से किये वादे भाजपा सरकार कब पूरा करेगी? इसका जवाब स्मृति ईरानी को राज्य की जनता को देना होगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि प्रदेश प्रभारी के तौर पर स्मृति ईरानी यहां भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व की प्रतिनिधि बनाई गई हैं, छत्तीसगढ़ में साय सरकार पौने तीन सालों में जनता का भरोसा खो चुकी है। सरकार में अपराध बेलगाम हो चुके हैं, अवैध नशे में डुबो दिया गया है, भ्रष्टाचार हावी है, कमीशनखोरी सरकार में बैठे लोगों का लक्ष्य बन गया है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई है, प्रतिदिन औसतन 8 से 9 दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है, सरेआम एसिड अटैक हो रहा है, अपहरण और हत्याएं हो रही है, भयमुक्त वातावरण देने में यह सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है, उम्मीद है कि आप भाजपा सरकार को मोदी की गारंटी के नाम पर किए गए वायदे और उसका कर्तव्य याद दिलाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *