शेख हसीना के भारत छोड़ने की आ गई तारीख, 16 दिसंबर को वापस जा रहीं हैं बांग्लादेश

शेख हसीना के मुल्क वापसी की तारीख सामने आ गई है। खबर है कि वह 16 दिसंबर को ढाका वापसी की तैयारी कर रहीं हैं। हालांकि, इसे लेकर बांग्लादेश सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। खास बात है कि पहला मौका है, जब पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के लौटने की एक स्पष्ट तारीख सामने आई है। खास बात है कि वह दो सालों से भारत में रह रहीं हैं और उनके प्रत्यर्पण को लेकर नई दिल्ली और ढाका में तनाव बना हुआ है।
हसीना 16 दिसंबर को भारत से वापस बांग्लादेश लौटने वाली हैं। रॉयटर्स से बातचीत में हसीना के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि कर दी है। खास बात है कि 16 दिसंबर को ही बांग्लादेश 1971 के युद्ध के बाद पाकिस्तान से आजाद हुआ था। उन्होंने वापसी के लिए बिमान बांग्लादेश एयरलाइन्स से वापस लौटने की इच्छा जताई है। इस संबंध में बांग्लादेश सरकार को सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *