बस ट्रक से टकराई, चार छात्रों की मौत

यूपी के कन्नौज में मंगलवार की सुबह स्कूली बच्चों के साथ भीषण हादसा हो गया। टूर से लौट रही बच्चों से भरी स्कूल बस की आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस के परखचे उड़ गए। मौके पर ही चार बच्चों की मौत हो गई। एक दर्जन से ज्यादा बच्चों की हालत गंभीर है। बस में 48 बच्चे और कई टीचर सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। एसपी और डीएम भी अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों के इलाज में कोई कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
टक्कर इतनी भीषण थी की पिछले हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार बच्चों की जान चली गई और 17 बच्चे घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह और ठठिया थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर है। 15 बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। अन्य बच्चों को सुरक्षित पुलिस चौकी ठठिया पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *