मास्को। रूस के कमचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने बताया कि भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी।
वहीं, अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) ने इसकी तीव्रता 7.4 और गहराई 39.5 किलोमीटर दर्ज की है। पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि यह भूकंप सुनामी की लहरें पैदा कर सकता है।
आपको बता दें कि यह वही इलाका है जहां जुलाई में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसके चलते प्रशांत महासागर के कई देशों में सुनामी अलर्ट जारी किया गया था। जापान की सार्वजनिक प्रसारक NHK के अनुसार, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने फिलहाल किसी सुनामी चेतावनी की घोषणा नहीं की है।
रूस में भूकंप के फिर जबरदस्त झटके

