पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में अब तस्वीर अब साफ हो गई है। बंगाल में टीएमसी और बीजेपी में 100 सीटों का फासला हो गया है। कहा जा सकता है कि बंगाल में बीजेपी की सुनामी आ गई है। असम में बीजेपी को स्पष्ट पहुमत मिल रहा है। वहीं तमिलनाडु में इस बार खेल ही बदल गया। ऐक्टर विजय की टीवीके बहुमत के करीब पहुंच गई है। केरल में कांग्रेस ने जीत का दावा कर दिया है। पुडुचेरी में फिर से एनडीए की सरकार रिपीट होती नजर आ रही है। पश्चिम बंगाल में संवेदनशील माहौल देखते हुए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बंगाल में एक तरफ जश्न मनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ, आसनसोल, बैरकपोर और बाकुरा में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के मामले सामने आ रहे हैं। बंगाल में संभावित चुनावी हिंसा को देखते हुए ही केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। इस बार तमिलनाडु, केरल और पुडुच्चेरी में भी जमकर मतदान हुआ था।
बंगाल में बीजेपी को दो तिहाई बहुमत; असम में रिपीट

