जंगल में नक्सली डंप! 8 किलो जिलेटिन समेत हथियार बरामद

काम नहीं करने वाले ठेकेदारों पर लोक निर्माण विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड

जगदलपुर। बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान के बीच बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है। फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ेआलवाड़ा जंगल में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का कथित डंप बरामद किया है। बुधवार को फरसेगढ़ पुलिस, DRG बीजापुर और BDS की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर इलाके में सर्चिंग की। इसी दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली। बरामद सामान में करीब 8 किलो जिलेटिन, बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस, एक देशी कट्टा, राइफल के पार्ट्स, वॉकी-टॉकी के चार्जर, इलेक्ट्रॉनिक और कॉपर वायर, डेटोनेटर वायर, बैटरी और अन्य सामग्री शामिल है।सुरक्षाबलों के मुताबिक, बरामद सामग्री को नक्सली गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए छिपाकर रखा गया था। पूरे मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।
बस्तर में इससे पहले भी अलग-अलग इलाकों में सर्चिंग के दौरान हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद होती रही है। फरवरी में सुकमा, मई में नारायणपुर और अगस्त में दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा क्षेत्र में भी सुरक्षाबलों ने नक्सली डंप और हथियार बरामद किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *