राजधानी एक्सप्रेस से टकराया हाथियों का झुंड, 8 की मौत

होजाई.असम के होजाई जिले में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन एक हाथियों के झुंड से टकरा गई। इस हादसे में आठ जंगली हाथियों की मौत हो गई, जबकि एक हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। हादसा इतना बड़ा था कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने बताया कि टक्कर के कारण ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा रात करीब 2:17 बजे जामुनामुख-कंपुर सेक्शन के चंगजुराई इलाके में हुआ। अच्छी बात यह रही कि ट्रेन में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *