रिपोर्ट – युगल किशोर साहू
भखारा – ग्राम पंचायत सेमरा बी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी टाइगर क्रिकेट क्लब एवं ग्रामवासियों के सहयोग से हाई स्कूल के पास स्थित मिनी स्टेडियम में 21 से 27 दिसंबर तक सात दिवसीय शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी टीम के लिए प्रवेश शुल्क 501 रुपये निर्धारित किया गया है। विजेता टीम को 11,026 रुपये तथा उपविजेता टीम को 6,026 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त हैट्रिक छक्का, हैट्रिक विकेट,हैट्रिक चौका,मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज जैसे आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं।
अधिक जानकारी के लिए आयोजक समिति द्वारा दिये गए मोबाइल नम्बर 8849312990, 9713900481पर संपर्क कर सकते है।

