दीपावली के अपशिष्ट की सफाई में जुटा नगर निगम, सभी जोनों में चला अभियान

रायपुर राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के जोन क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों की कॉलोनियों, बस्तियों, मोहल्लों में रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग और सभी जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा निरंतरता से सफाई अभियान सभी जोन क्षेत्रों के विभिन्न वार्ड क्षेत्रों के सड़क मार्गो में चलाकर दीपावली पर्व पूजा अपशिष्ट और फटाकों के अपशिष्ट के कचरे को उठाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत स्वच्छता कायम की गयी.
अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन क्रमांक 2 स्वास्थ्य विभाग की टीम के सफाई मित्रों के गैंग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत मौदहापारा, जवाहर नगर, रेल्वे स्टेशन, नहरपारा मार्ग और अन्य विभिन्न मार्गो, गलियों, मोहल्लों, बस्तियों, कॉलोनियों में और नगर निगम जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत खमतराई, श्रीनगर, सप्तगिरी कॉलोनी मार्ग सहित विभिन्न गलियों, मार्गो, मोहल्लों, बस्तियों, कॉलोनियों में सघन सफाई अभियान चलाकर दीपावली पूजा अपशिष्ट पदार्थो और फटाकों के फैले कचरे और अपशिष्ट गन्दगी को उठवाया गया और स्वच्छता कायम की गयी. इसी क्रम में जोन 3 अंतर्गत वार्ड 31 क्षेत्र में श्री जगन्नाथ मन्दिर गायत्री नगर के पास सड़क मार्ग की अभियान चलाकर सफाई की गयी और बड़ी मात्रा में दीपावली पूजा अपशिष्ट और फटाका अपशिष्ट कचरे को सफाई मित्रों के गैंग द्वारा उठाकर स्वच्छता कायम की गयी. वार्ड 31 क्षेत्र में नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग द्वारा सफाई मित्रों की गैंग की सहायता से खम्हारडीह तालाब क्षेत्र के पास सफाई अभियान चलाते हुए दीपावली पर्व के दौरान भारी मात्रा में सड़क मार्ग पर फैला अपशिष्ट और कचरा उठाकर स्वच्छता जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत कायम की गयी.
इसी प्रकार आज राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी जोन क्षेत्रों के विभिन्न वार्डो में सघन सफाई अभियान चलाकर भारी मात्रा में सड़क पर फैले दीपावली पर्व पूजा अपशिष्ट और दीपावली फटाकों के कचरे, गन्दगी और अपशिष्ट को जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों के सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों के गैंग की सहायता से उठाकर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से स्वच्छता कायम करने का कार्य किया गया .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *