कैप्सूल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां कैप्सूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो शराब कर्मचारियों की मौत हो गई है। घटना के बाद पलारी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान सत्यप्रकाश सोनवानी (34 वर्ष, पिता उत्तरा कुमार, निवासी खोरसीनाला लवन रोड) और गोपी किशन आडिल (25 वर्ष, पिता तुम्मन आडिल, निवासी ग्राम सोनपुरी) के रूप में हुई है। दोनों ही मृतक सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और पलारी थाना क्षेत्र के संडी स्थित शराब दुकान में कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *