रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर ने रायपुरा महादेवघाट पहुंचकर नगर निगम जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा और स्वच्छता निरीक्षक श्री राकेश बंजारे की उपस्थिति में छठ महापर्व के पूर्व की तैयारियों, व्यवस्थाओं और सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक को छठ महापर्व के पूर्व महादेवघाट पर पुख्ता सफाई व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करवाने के सम्बन्ध में स्थल पर निर्देश दिए. जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर ने महादेवघाट छठ महापर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियों और नागरिकों से छठ महापर्व आयोजन के सम्बन्ध में की जाने वाली पूर्व व्यवस्थाओं, तैयारियों और प्रबंधनों को लेकर चर्चा और विचार – विमर्श किया और इस सम्बन्ध में चर्चा करते हुए सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाईट से सम्बंधित आवश्यक व्यवस्थायें छठ महापर्व के पूर्व प्राथमिकता के आधार पर सुव्यवस्थित करवाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश नगर निगम जोन 8 के सम्बंधित अधिकारियों को दिए.
छठ पूजा से पहले महादेवघाट की सुध, सफाई और पेयजल व्यवस्था पर जोर

