पीएम सूर्य घर योजना से बदली सुरेश वर्मा की जिंदगी, अब बिजली बिल माइनस में

पीएम सूर्य घर योजना से बदली सुरेश वर्मा की जिंदगी, अब बिजली बिल माइनस में

आम परिवारों को मिल रहा स्वच्छ ऊर्जा और बचत का लाभ

3 किलोवाट का सोलर प्लांट बना बिजली बचत का जरिया, हर महीने मिल रही राहत

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब आम नागरिकों के घरों तक पहुंच रहा है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से परिवारों को बिजली खर्च में राहत के साथ स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का अवसर मिल रहा है। जिले के कतियाररास निवासी सुरेश कुमार वर्मा इस योजना की सफलता की प्रेरक मिसाल बने हैं। घर की छत पर सोलर रूफटॉप प्लांट लगने के बाद उनके बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है और इस महीने उनका बिजली बिल करीब 150 रुपये माइनस में आया है।

3 किलोवाट के सोलर प्लांट से मिली बड़ी राहत

सुरेश कुमार वर्मा ने मई 2026 में अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट लगवाया। प्लांट शुरू होने के बाद उनके घर की बिजली जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरी होने लगीं और बिजली बिल में लगातार कमी आने लगी। इस महीने करीब 150 रुपये का माइनस बिल मिलना उनके लिए अतिरिक्त बिजली उत्पादन और बचत का सुखद परिणाम है।

सब्सिडी से आसान हुआ सोलर प्लांट लगाना

सुरेश वर्मा को सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिली। सरकारी सहायता के कारण उनके लिए सोलर प्लांट लगाना आसान और किफायती रहा। उनके दोनों बच्चे बाहर नौकरी करते हैं। उन्होंने अपने पिता की सुविधा और भविष्य में बिजली खर्च में होने वाली बचत को ध्यान में रखते हुए पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी जुटाई। बच्चों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और अधिकृत वेंडरों से जानकारी लेकर उन्हें योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

सोलर प्लांट लगवाना आसान और फायदेमंद

सुरेश कुमार वर्मा बताते हैं कि सोलर पैनल लगवाने की प्रक्रिया सरल है। सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी ने इस योजना को आम नागरिकों के लिए और अधिक किफायती बना दिया है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि बिजली खर्च में राहत पाने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक लोग पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं।

बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। पीएम सूर्य घर योजना इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से परिवार बिजली खर्च कम करने के साथ सौर ऊर्जा अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं।

सुरेश वर्मा की सफलता यह संदेश देती है कि सरकारी योजनाओं का सही लाभ उठाकर बिजली खर्च में बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग ने नागरिकों से योजना की जानकारी के लिए नजदीकी विद्युत कार्यालय अथवा अधिकृत वेंडर से संपर्क करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *