यूपी में शादी के बाद एक महिला ने करीब एक साल तक पति को प्रेमजाल में फंसाए रखा। भरोसे में आकर पति भी उस पर प्रेम और पैसे लुटाता रहा। इस दौरान महिला ने पति के पैसों से लाखों के जेवर खरीदे और सालभर बाद रफूचक्कर हो गई। काफी इंतजार के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो पति ने उसे खोजने और घर वापस लाने की कोशिश की।
शादी कराने वाले रिश्तेदार के घर फरियाद लेकर पहुंचा तो वहां से धमकी मिली। फिर भी लौटने की उम्मीद में वह लंबे समय तक पुलिस में शिकायत करने से भी बचता रहा। परिजनों के काफी समझाने के बाद आखिरकार उसने महिला थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

