भिलाई खुर्सीपार और क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डबरापारा के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की है बरामद रकम 4 करोड़ रुपये है रायपुर से नागपुर ले जा रहे थे कैश दुर्ग डीआईजी विजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रायपुर के अभनपुर क्षेत्र से बड़ी मात्रा में नकदी पिकअप वाहन में लोड की गई है रकम को रायपुर से नागपुर ले जाने की बात सामने आई थी. खुर्सीपार थाना और क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हुई. टीम को कुम्हारी टोल प्लाजा के पास तैनात किया गया संदिग्ध पिकअप के पहुंचते ही पुलिस ने उसका पीछा शुरू कर दिया. खुर्सीपार के डाबरपारा के पास पिकअप को रोककर तलाशी लेने पर पिकअप वाहन में एक अलग से गुप्त चैंबर बनकर बड़ी मात्रा में नोटो का बंडल रखा गया था, जिसे बरामद किया गया नोटों की गिनती मशीन से कराई गई. पिकअप वाहन से करीब 4 करोड़ रुपए की नकदी रकम सामने आई है. बरामद रकम की सूचना आयकर विभाग को दी गई है अग्रिम कार्यवाही के लिए केस आयकर विभाग को सौंपा जाएगा वाहन चालक समेत दो हिरासत में पुलिस ने वाहन चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है. वाहन चालक भावेश भाई और विष्णुदेव दुबे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में बताया कि नगदी रकम को रायपुर से लोड किए जाने और नागपुर के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाने की बात सामने आई है. पुलिस अब पूरे नेटवर्क और रकम से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है
भिलाई में पिकअप के गुप्त चैंबर से 4 करोड़ रुपये नकद बरामद, चालक समेत दो हिरासत में

