नेपाल को भारत का पूरा समर्थन है

नई दिल्ली.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ फोन पर बात की। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और नेपाल में शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के लिए भारत का अटल समर्थन दोहराया। साथ ही, उन्होंने नेपाल के संविधान दिवस पर सुशीला कार्की तथा नेपाल के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री श्रीमती सुशीला कार्की के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। हाल ही में हुई दुखद जनहानि पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की। साथ ही, मैंने उन्हें और नेपाल की जनता को कल उनके राष्ट्रीय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *