तिल्दा नेवरा। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच मंत्री टंक राम वर्मा लगातार विभिन्न स्थानों पर चुनावी गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। वे लगातार क्षेत्र में पार्टी कार्यों और तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज उन्होंने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को प्रस्तावित केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah की जनसभा स्थल एवं हेलिपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि इस बार राज्य में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कथित आतंक का अंत होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों और प्रधानमंत्री Narendra Modi के रोड शो में उमड़ रहे जनसमर्थन से स्पष्ट है कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

