इमरान ने 23 हिंदुओं लड़कियों को बनाया शिकार!

मथुरा (एजेंसी) मथुरा का रहने वाला इमरान हिंदू लड़कियों को फंसाकर उनके अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता था. इमरान अब तक 23 लड़कियों को फंसा चुका था और उसका लक्ष्य 50 हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाना था. अपनी मंशा उसने खुद अपने वाट्सएप स्टेटस पर लगाकर बताई.
यूपी की मथुरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर अश्लील व भड़काऊ पोस्ट डालने वाले इमरान नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. इमरान हिंदू युवतियों के अश्लील फोटो खींचकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करता था. वह इन लड़कियों को अपनी ‘गर्लफ्रेंड’ बताता था और कहता कि उसका ‘टारगेट’ 50 लड़कियां फंसाना है.
हालांकि, जैसे ही इसकी भनक हिंदूवादी संगठनों को लगी, बवाल मच गया. लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. पुलिस से इस मामले की शिकायत की गई. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. उसने आरोपी इमरान को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से छानबीन में जुटी हुई है.
बताया जा रहा है कि मथुरा के थाना कोतवाली इलाके के मछली मोहल्ले का रहने वाला इमरान ऑटो चलाने का काम करता है. वह हिंदू नाम बताकर हिंदू युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाता था और फिर उनके अश्लील फोटो/वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था. उसने कई युवतियों के फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *