कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने लंबित व निष्क्रिय खातों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

प्रवीण कुमार सारडा

बालोद, संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला परामर्शदात्री समिति और जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों और कार्यालयों को लंबे समय से बिना लेनदेन वाले निष्क्रिय खातों को तुरंत सक्रिय करने और जिन योजनाओं का संचालन बंद हो चुका है, उनके खातों को नियमानुसार बंद कराने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसे खातों में जमा राशि को निकालकर शासन खाते में जमा कराने पर भी जोर दिया।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रबंधक दिग्विजय राउत, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सौरभजैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक में पिछली कार्यवाही के अनुमोदन के साथ सितंबर 2025 तक के बैंकिंग पैरामीटर की समीक्षा की गई। साख योजना 2025-26 की उपलब्धि, सभी प्रमुख सरकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति और उनके क्रियान्वयन की गति पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति के अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम मुद्रा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण और शहरी आजीविका मिशन, स्टैंडअप इंडिया, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा अंत्यावसायी, अंत्योदय और आदिवासी स्वरोजगार योजनाओं में लंबित और स्वीकृत प्रकरणों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *