गांजा बेचने वाले माँ बेटे गिरफ्तार

अवैध रूप से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु ले जाते हुये महिला और उसका पुत्र गिरफ्तारआरोपियो के कब्जे से 02 किलो 568 ग्राम कीमती 20000/रू का गांजा किया गया जप्त

तिल्दा नेवरा । थाना प्रभारी सत्यम सिंह श्याम से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला सिर में लट लगा एवं उसके साथ एक लडका सफेद शर्ट नीला जींस पहना एक प्लास्टिक थैला के अंदर में अवैध रुप से मादक पदार्थ रखकर उडीसा से ट्रेन बैठकर तिल्दा नेवरा में उतर कर सासाहोली ओवर ब्रिज के नीचे से सांकरा की ओर जाने वाले है कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी महिला व उसके पुत्र को घेराबंदी कर पकड़ कर उनके पास रखे एक-एक प्लास्टिक थैला में कुल मादक पदार्थ गांजा 02 किलो 568 ग्राम कीमती 20000/रू का जप्त किया गया जिस पर आरोपी शंकर धृतलहरे और उसकी माँ कुंवर बाई धृतलहरे को धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत् गिरफ्तारी कर ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 लाल उमेंद सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक(विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा क्षेत्र में निजात (नशामुक्ति) कार्यक्रम के तहत् प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश के परिपालन में निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के निर्देशन में उप निरीक्षक अरूण भोई, प्र0आर0 जालम साहू, आरक्षक किशोर शर्मा, महिला आरक्षक किरण वर्मा, पूजा वर्मा द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *