धर्मेंद्र की स्मृति में संगीत संध्या 9 को

रायपुर । हमारी स्वर सप्तक संस्था फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की स्मृति में 24 सदाबहार गीतों से सजी सुरमयी संगीत संध्या 9 अगस्त रविवार, शाम 7:30 बजे से शहीद स्मारक भवन, रायपुर में आयोजित करने जा रही। गायक ओम प्रकाश, मनोज बर्मन, दिनेश वर्मा, डॉ. प्रशांत शुक्ला, डॉ. जावेद अली, जलन सागर, अतीक रहमान, डॉ. रश्मि सिंह शिवानी बानी, श्रुति संघी एवं भारती साहू। राजेश नायक मंच संचालन प्रीति राजवैद्य एवं संगीत संयोजन राजकुमार येसुदास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती मीनल चौबे, महापौर नगर निगम रायपुर विशिष्ट अतिथि, शशांक शर्मा (अध्यक्ष छ. ग. साहित्य अकादमी) एवं विशिष्ट अतिथि, प्रदीप श्रीवास्तव (मुख्य सलाहकार) के रूप में सादर आमंत्रित है। सम्मानीय अतिथि गण के शुभ हाथों गुणी गायक अंचल के वरिष्ठ गायक रहमान शरीफ को मृत्यु उपरांत साथ ही राम आधार सारथी (भजन गायक ढोलक वादक) एवं पवन छिब्बर को सम्मानित किया जायेगा। स्वर सप्तक संस्था विगत 18 वर्षों से निरंतर सांगीतिक कार्यक्रम आयोजित करती आ रही। त्वर सप्तक सस्था के संयोजक उदय दास ने जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *