रायपुर। उरला के मैटर पार्क इलाके में सोमवार सुबह एक हादसे में दो युवकों को चोटें आईं। दोनों युवक बाइक से इलाके की फैक्ट्री में ड्यूटी में जा रहे थे। इसी दौरान बीच सड़क पर उनकी बाइक अचानक बंद हो गई। इससे पहले कि दोनों सड़क किनारे होते पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में लिया।
दोनों युवक उछल कर दूर जा गिरे। इसमें उन्हें चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों और दुकानदारों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त किया है

