पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए पूर्व बर्धमान जिले के प्रभारी

भाटापारा :- वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा की संगठन कार्य कुशलता, सक्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शिवरतन शर्मा को पूर्व बर्धमान जिला (23वां) के प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है और वे पश्चिम बंगाल में 27 जनवरी से लगातार जिले के विधानसभाओ के दौरे में हैं, पूर्व बर्धमान में 09 विधानसभा सीटे आती हैं, जहाँ भाजपा कार्यकर्त्ताओ के साथ सतत बैठक कर चुनावी चर्चा में सहभागिता कर रणनीति तय कर रहे हैं।
इस जिम्मेदारी के लिए शिवरतन शर्मा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। विदित हो कि इससे पूर्व में भी कई राज्यों के विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में शिवरतन शर्मा को प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया, लगातार क्षेत्र में दौरा कर जनता से मिले, भाजपा की नीतियों और प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के कार्यों, जनहित की योजनाओं एवं भाजपा के विकासवाद का प्रचार-प्रसार किया गया।
इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने कहा कि मुझे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रभारी के रूप में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश नेतृत्व और समस्त वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। पार्टी द्वारा जिस विश्वास से मुझे यह दायित्व सौंपा गया है उसके प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करुँगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 भाजपा के लिए ऐतिहासिक विजय का चुनाव होगा।
पश्चिम बंगाल की जनता भाजपा क़ो पूर्ण बहुमत प्रदान कर प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद होने वाले अभूतपूर्व बदलाव, राज्य के विकास और योजनाओं से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए कृतसंकल्पित नजर आ रही हैं.. और घुसपैठियों को वोट बैंक बनाने वाली TMC सरकार की इस विधानसभा चुनाव में विदाई निश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *