राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत बलौदाबाजार नगर में आयोजित किया गया यातायात जागरूकता हेलमेट रैली कार्यक्रम

बलौदाबाजार। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 04.01.2026 को बलौदाबाजार नगर में यातायात जागरूकता हेलमेट रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सड़क मार्ग में दोपहिया वाहन चालन के दौरान सुगम एवं सुरक्षित परिवहन तथा स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा हेलमेट रैली में नगर का भ्रमण कर लोगों से दोपहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट पहनने की अपील की गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य हेलमेट के प्रति जागरूकता लाना एवं अधिक से अधिक लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस की अपील सुरक्षित एवं सुगम परिवहन के लिए यातायात नियमों का सदैव पालन आवश्यक है, इससे आमजनों द्वारा अनुशासित होकर वाहन चालन किया जाएगा, जिले में सुरक्षित परिवहन के लिए आमजनों का भी परस्पर सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *