मुंबई। महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पावरलूम नगरी भिवंडी में बालाजी नगर क्षेत्र स्थित कोहिनूर बिल्डिंग का एक हिस्सा बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे ढह गया। भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका के अग्निशमन अधिकारी विजय जाधव ने बताया कि मलबे से 6 शव निकाले गए हैं, जबकि एक लड़के को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया और उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भिवंडी में भीषण हादसा, चार मंजिला इमारत ढही; अब तक 6 शव बरामद

