खेत की मेड़ पर किसान भाई-बहनों से आत्मीय संवाद, कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने जाना किसानों का हालचाल

तिल्दा-नेवरा। बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसदा-खार में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं बलौदाबाजार विधायक टंक राम वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ खेतों में पहुंचकर किसान भाई-बहनों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा कर खेती-किसानी की स्थिति, फसलों की प्रगति तथा उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।
मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि एक किसान होने के नाते वे किसानों की मेहनत, श्रम और उम्मीदों से स्वयं को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी खुशहाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने तथा ग्रामीण विकास को गति देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भी किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा शासन की योजनाओं की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *