तिल्दा नेवरा से मिले अपार स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री टंकराम वर्मा, जन्मदिन पर दी भजन प्रस्तुति

तिल्दा नेवरा। बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व, आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा का जन्मदिवस तिल्दा नेवरा सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिवस के अवसर पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं के अपार प्रेम तथा जोश को देखकर मंत्री टंकराम वर्मा भावुक और प्रसन्न नजर आए। उन्होंने भजन प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह का अभिवादन किया तथा सभी के स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
जन्मदिवस के अवसर पर आत्मानंद स्कूल, पीएम श्री स्कूल, कन्या शाला एवं विधायक कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर मंत्री टंकराम वर्मा के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल नेतृत्व की कामना की गई। दूर-दूर से ग्रामीणजन, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं शुभचिंतक उन्हें जन्मदिवस की बधाई देने पहुंचे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं सुखद जीवन की कामना की गई। वहीं नवजात शिशुओं को आरामदायक एवं सुरक्षित उपयोग की सामग्रियों का वितरण किया गया। सेवा और जनकल्याण से जुड़े इन कार्यक्रमों को लोगों ने सराहा।
देर रात तिल्दा नेवरा पहुंचने पर ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय में मंत्री टंकराम वर्मा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फलों से तौला गया, केक काटा गया तथा आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गईं। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक जन्मदिवस समारोह में भाग लिया।
पीएम श्री स्कूल एवं कन्या शाला में आयोजित सम्मान समारोह में सुश्री नायशा साहू एवं उनकी टीम द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। तिल्दा शहर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री टंकराम वर्मा के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि जिला पंचायत रायपुर अनिल अग्रवाल, नगर पालिका तिल्दा-नेवरा उपाध्यक्ष श्रीमती पलक सुखवानी, पूर्व उपाध्यक्ष विकास सुखवानी, भाजपा तिल्दा शहर मंडल उपाध्यक्ष सौरभ जैन, भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन, समाजसेवी गौरव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला, डॉ. खुमान वर्मा, एसडीएम आशुतोष देवांगन, तहसीलदार रामप्रसाद बघेल, जनपद अध्यक्ष सोनू मनहरे, जिला पंचायत सदस्य स्वाती वर्मा, सरोज चंद्रवंशी, जनपद सीईओ सहित शहर एवं ग्रामीण मंडल के भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण, पंच-सरपंच, महिला एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
जन्मदिवस समारोह के दौरान पूरे दिन क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा। समर्थकों के स्नेह और जनसमर्थन से अभिभूत मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि जनता का यह प्रेम और विश्वास उन्हें क्षेत्र की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *