संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से पाकिस्तान की विदाईः पहली बार UNSC का मेंबर बना ये देश

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से पाकिस्तान (Pakistan) की ‘विदाई’ तय हो गई है। जबकि किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) पहली बार UN सुरक्षा परिषद का का सदस्य बनेगा। वहीं, ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और जिम्बाब्वे भी गैर-स्थायी सदस्य चुने गए। इन सभी देशों का कार्यकाल दो साल का होगा। ये देश 1 जनवरी 2027 से अपनी सीट संभालेंगे और 31 दिसंबर 2028 तक परिषद में रहेंगे। बता दें कि पाकिस्तान का कार्यकाल इसी साल के आखिरी में खत्म हो रहा है। नए चुने गए सदस्य देश पाकिस्तान, पनामा, डेनमार्क, ग्रीस और सोमालिया की जगह लेंगे। इन सभी देशों का कार्यकाल इस वर्ष खत्म हो रहा है।
सुरक्षा परिषद की गैर-स्थायी सीट जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार देश को संयुक्त राष्ट्र महासभा में मौजूद और मतदान करने वाले सदस्य देशों के कम से कम दो-तिहाई वोट हासिल करने होते हैं। इस साल पांच सीटों के लिए कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे. ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा जिम्बाब्वे पहले ही दौर की वोटिंग में चुन लिए गएय़ इसके बाद तीन और दौर की वोटिंग हुई, जिसके बाद किर्गिस्तान ने फिलीपींस को हराकर सीट हासिल कर ली।
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं। इनमें ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस और अमेरिका पांच स्थायी सदस्य हैं। शेष दस सदस्य गैर-स्थायी होते हैं, जिनकी सीटें अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों के आधार पर बांटी जाती हैं। हर साल इनमें से पांच सीटों पर नए सदस्य चुने जाते हैं। नए चुने गए पांच देश अफ्रीकी समूह, एशिया-प्रशांत समूह, लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई समूह तथा पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों के समूह का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *