सरगुजा में प्रेमी जोड़े के शव पेड़ पर लटके मिले, इलाके में सनसनी

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक पेड़ पर युवक और युवती के शव फंदे से लटके हुए देखे। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला माना जा रहा है, हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।उदयपुर थाना पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *