मध्य चीन के हुनान प्रांत में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में हुए शक्तिशाली विस्फोट ने 21 लोगों की जान ले ली। इस घटना में लगभग 60 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद प्रशासन ने युद्ध स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
मध्य चीन के हुनान प्रांत में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में हुए शक्तिशाली विस्फोट ने 21 लोगों की जान ले ली। इस घटना में लगभग 60 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद प्रशासन ने युद्ध स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। विस्फोट लियुयांग शहर स्थित ‘हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कंपनी’ की एक वर्कशॉप में हुआ। लियुयांग को दुनिया भर में पटाखों के उत्पादन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में जाना जाता है।
घटनास्थल पर लगभग 500 बचाव कर्मियों को तैनात किया गया और खतरे वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अधिकारी फैक्ट्री के 3 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को भी वहां से हटा रहे थे, क्योंकि वहां दो गोदामों में रखा काला बारूद अभी भी एक बड़ा खतरा बना हुआ है। शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह धमाका लियुयांग में ‘हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कंपनी’ की एक वर्कशॉप में हुआ। लियुयांग पटाखों के उत्पादन का एक प्रमुख केंद्र है। चीनी सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो फुटेज में घटनास्थल से सफेद धुएं के घने बादल उठते हुए दिखाई दे रहे थे।
भीषण विस्फोट, चीन में 21 की मौत!

