दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार तड़के एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट में टेकऑफ के दौरान इंजन में आग लग गई। विमान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। विमान में कुल 228 यात्री और 4 शिशु सवार थे।
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट नंबर एलएक्स147, एयरबस A330 विमान, रात करीब 1:08 बजे रनवे पर टेकऑफ के लिए दौड़ रहा था। इसी दौरान अचानक एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत टेकऑफ रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *