केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान ने संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज। महाकुंभ का आज 35वां दिन है. अब तक 51 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं. अभी महाकुंभ में 10 दिन और शेष हैं. ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा रहा है स्नानार्थियों की संख्या 55 करोड़ के करीब पहुंच सकती है. इसी कड़ी में रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संगम में डुबकी लगाई. गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ‘प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान और पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ! पवित्र, निर्मल माँ गंगा का आशीर्वाद मिला’.


वहीं धर्मेंद्र प्रधान ने अपना भाव साझा करते हुए लिखा कि ‘महाकुंभ, सनातन सभ्यता, संस्कृति, दर्शन और हमारी शाश्वत परंपराओं की जीवन्तता का प्रमाण है. मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम में सपरिवार आस्था की डुबकी लगाना मेरा असीम सौभाग्य है. उन्होंने आगे लिखा कि महाकुंभ में अमृत स्नान मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभूति है. मां गंगा सभी का कल्याण करें, यही कामना है। हर हर गंगे’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *