एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू और जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने नगर निगम जोन 1 के वार्डो में सिटी प्रोफाइल अनुसार स्थलों का निरीक्षण कर लगातार सफाई करवाने के दिए निर्देश

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन क्रमांक 1 के यतियतनलाल वार्ड सहित अन्य विभिन्न वार्डो में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के सन्दर्भ में सिटी प्रोफाइल अनुसार विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था का नगर निगम एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू और जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन की उपस्थिति में औचक निरीक्षण किया और सिटी प्रोफाइल स्थलों पर लगातार सफाई करवाने के निर्देश जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिए.एमआईसी सदस्य और जोन 1 जोन कमिश्नर ने जोन 1 के वार्डो में स्वच्छता जागरूकता हेतु करवाई गयी स्वच्छता वाल राइटिंग, सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन करते हुए शौचालयों को स्वच्छ रखने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *