ट्रूडो सरकार के दावों की अब कनाडाई पुलिस ने निकाली हवा

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के कमिश्नर माइक डूहमे ने स्पष्ट किया है कि उनके पास मौजूद वर्तमान जानकारी के अनुसार, कनाडा में अब ऐसी कोई गुप्त या अंतरराष्ट्रीय दमनकारी गतिविधियां नहीं चल रही हैं, जिनके तार भारत सरकार से जुड़े हों। ‘सीटीवी क्वेश्चन पीरियड’ की होस्ट वासी कपेलोस के साथ एक इंटरव्यू में डूहमे ने कहा कि पुलिस के पास अंतरराष्ट्रीय दमन से जुड़ी जो भी फाइलें और जांच वर्तमान में मौजूद हैं, उनमें किसी भी विदेशी संस्था की संलिप्तता नहीं पाई गई है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि विदेशी हस्तक्षेप या अंतरराष्ट्रीय दमन पर हमारे पास जो कुल डेटा है, उसमें ऐसे लोग जरूर हैं जो दूसरों को डरा-धमका या परेशान कर रहे हैं, लेकिन इन गतिविधियों के तार किसी भी विदेशी संस्था- चाहे वह कोई भी देश हो… उससे जुड़ते हुए नहीं दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *