मुठभेड़ में नक्सली कमांडर पापा राव की पत्नी समेत 6 नक्सली ढेर…

बीजापुर । बीजापुर के नेशनल पार्क में जवानों और नक्सलियों के बीच मंगलवार को दिनभर बड़ी मुठभेड़ चली। जवानों ने कई नक्सली नेताओं को घेरकर रखा। इस मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर पापा राव की पत्नी उर्मिला भी मारी गई है।
देर शाम पुलिस ने बताया है कि, नेशनल पार्क मुठभेड़ में अब तक 6 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में मद्देड़ एरिया कमेटी का इंचार्ज बुच्चना भी मारा गया है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि, दक्षिण बस्तर में सबसे मजबूत माने जाने वाले नेशनल पार्क के दायरे में आने वाली मद्देड एरिया कमेटी लगभग खत्म हो गई है। पुलिस ने कहा है कि, बुधवार की सुबह तक जिला मुख्यालय लाये जाएंगे मारे गए सभी नक्सलियों के शव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *