शिवरतन शर्मा को मिला ‘सदस्य रत्न सम्मान’

भाटापारा.राजधानी के अटल नगर स्थित मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा को “सदस्यता रत्न सम्मान” से नवाजा गया। यह सम्मान भाजपा के सदस्यता अभियान के अंतर्गत अधिक संख्या में नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने के अभूतपूर्व कार्य के लिए प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा 60 लाख नए सदस्य बनाने के ऐतिहासिक लक्ष्य को प्राप्त करना अभूतपूर्व रहा. इस सदस्यता अभियान की शुरुआत 3 सितंबर 2024 को प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पहली सदस्यता दिलाकर की थी। इसके बाद पूरे प्रदेश में चले इस अभियान में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह विशाल लक्ष्य हासिल किया। इस गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संयुक्त रूप से सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किया। समारोह में सम्मानित होने के उपरांत शिवरतन शर्मा ने कहा की सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता का आभार “यह सम्मान मेरा नहीं, विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम नागरिक का सम्मान है।”शिवरतन शर्मा ने कहा कि यह सदस्यता अभियान केवल संख्या बढ़ाने का प्रयास नहीं था, बल्कि राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और सुशासन के मूल मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान था। भाटापारा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने निष्ठा और समर्पण के साथ घर-घर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराया और उन्हें संगठन से जोड़ा। शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल संगठन की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि भाटापारा क्षेत्र की जनता के भाजपा के प्रति विश्वास और समर्थन का प्रमाण है।
शिवरतन शर्मा ने सभी भाजपा पदाधिकारियों, युवाओ, महिला मोर्चा, बूथ कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि “छत्तीसगढ़ में भाजपा की जड़ें और मजबूत हो रही हैं, यह इस बात का प्रमाण है कि जनता सुशासन और स्थिर नेतृत्व को महत्व देती है। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंह देव, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, संगठन मंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित सभी मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं कार्यकर्ताओं के बीच यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *