रायपुर। सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ और मां गोदावरी आनंद आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में विशाल एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम गोमची के वृद्धाश्रम में किया गया । आश्रमवासियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर में परीक्षण कराया। शिविर में कैंसर जांच, हृदय जांच, नेत्र जांच, रक्त शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध थी। डॉ निखिल मोतीरमानी, डॉ पलक अग्रवाल , डॉ हेमलता, डॉ विवेक ने अपनी सेवाएं दी। शिविर आयोजन में संस्था अध्यक्ष स्मिता सिंह व बेमेतरा जनपद जिला अध्यक्ष कल्पना का सहयोग रहा। शिविर में निशांत मिश्रा, पीयूष जैन, डॉ सीपी सेन, विजेन्द्र कुमार साहू,नीता विश्वकर्मा, माया तिवारी, विजेन्द्र राजपूत मीना आदि उपस्थित रहे। शिविर में बालकों कैंसर अस्पताल ,एसजी नेत्रालय ,मोतीरमानी क्लिनिक और क्यूर बे पैथोलॉजी ने अपनी सेवाएं दी महिलाओं की निःशुल्क कैंसर जांच की गई इस शिविर में स्विट्जरलैंड से डॉक्टर अजय भटनागर और डियर यू फाउंडेशन की सीईओ सिवी, इजरायल से मेक सर उपस्थित रहे
सामाजिक संस्था शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ और मां गोदावरी आनंद आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

