मुझे संतुष्ट नहीं कर पाता था…पत्नी ने की पति की हत्या

दिल्ली में 29 साल की एक महिला को मंगलवार को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि 32 साल के पति की हत्या के बाद उसने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश भी की। घटना दिल्ली के निहाल विहार इलाके में रविवार शाम हुई। बाद में पुलिस ने जब पत्नी के फोन में सर्च हिस्ट्री जांच की तो यह देखकर काफी कुछ साफ हो गया कि ‘किसी शख्स को मारने के तरीके’ की खोज की गई थी। जांचकर्ताओं को यह भी बताया कि शाहिद उसे संबंध बनाते हुए संतुष्ट नहीं कर पाता था। इसके अलावा वह कर्ज में भी था और ऑनलाइन सट्टेबाजी करता था।
रविवार शाम पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से फोन आया कि एक व्यक्ति को मृत हालत में लाया गया है। शाहिद के शव को लेकर अस्पताल पहुंचे भाई ने पुलिस को बताया कि भरजाना ने उसे बताया था कि शाहिद ने कर्ज की वजह से खुद अपनी जान दे दी।
फरजाना ने कहा कि वह निकाह से खुश नहीं थी- दोनों ही वजहों से शारीरिक संबंध में संतुष्टि नहीं मिलने और आर्थिक स्थिति की वजह से। उसने यह भी कहा कि बरेली में रहने वाले पति के चचेरे भाई से उसका अफेयर चल रहा था। फरजाना को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *