पद्मश्री सुरेंद्र दुबे के निधन से शोक की लहर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के हास्य कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का आज हार्टअटैक से निधन हो गया. रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांसें ली. उनके निधन की खबर सुनते ही छत्तीसगढ़ समेत देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है. सुरेंद्र दुबे कविताओं के एक भारतीय व्यंग्यवादी और लेखक थे, वह पेशे से एक आयुर्वेदिक चिकित्सक भी थे. सुरेन्द्र दुबे छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध हास्य कवियों में शुमार थे. वे छत्तीसगढ़ ही नहीं देश-विदेश में भी अपनी कविताओं से लोगों को हंसाते थे. वे अपनी पंक्तियों के जरिए लोगों को खुश कर देते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *