अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 4 महिलाओं की मौत

लखनऊ। यूपी की अमरोहा के गांव अतरासी कलां में खेतों के बीच संचालित एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार दोपहर तेज धमाका हुआ। पूरी फैक्ट्री ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। दर्जनों अन्य लोग घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस-प्रशासनिक और दमकल टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। मलबे के नीचे दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सोमवार दिन में करीब 11:45 बजे अतरासी कलां में संचालित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि पूरी पटाखा फैक्ट्री ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। आसपास मलबा फैल गया। धमाके की आवाज सुन ग्रामीणों के बीच भी हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव का कार्य शुरू किया। वहीं सूचना पर पुलिस-प्रशासनिक एवं दमकल टीमें भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव की कवायद में जुट गईं। अब तक हादसे में चार महिलाओं की मौत की सूचना मिली है। वहीं हादसे से दर्जनों लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया हे। यहां उनका इलाज शुरू हो गया है। वहीं शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *