अमेरिका में 31 साल के एक भारतीय नागरिक को सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से बच्चों का यौन शोषण करने के लिए 35 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। भारतीय नागरिक साई कुमार कुर्रेमुला एक अप्रवासी वीजा पर ओक्लाहोमा के एडमंड में रह रहे हैं। उनको तीन बच्चों के यौन शोषण और बाल पोर्नोग्राफ़ी के प्रसार के लिए केंद्रीय जेल में 420 महीने की सजा सुनाई गई है। अमेरिकी अटॉर्नी रॉबर्ट ट्रॉस्टर ने एक बयान में इसकी बात कही है।
सजा की घोषणा करते हुए गुडविन ने कहा कि ये अपराध उनमें से हैं जिन्हें समाज सबसे गंभीर मानता है, क्योंकि इनमें कमजोर पीड़ित शामिल होते हैं। गुडविन ने आगे बताया कि कुर्रेमुला ने अपने पीड़ितों को ऐसा आघात पहुंचाया जो उनके जीवन भर और उनके परिवारों के जीवन में गूंजता रहेगा।
आपको बता दें कि पिछले साल अप्रैल में कुर्रेमुला पर बच्चों के यौन शोषण और चाइल्ड पोर्नोग्राफी शेयर करने का आरोप लगाया गया था। एक हलफनामे के अनुसार, अक्टूबर 2023 में संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने एक सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप पर एक अकाउंट की जांच शुरू की। इसमें एजेंसी ने पाया कि यूजर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण कर रहा था।
अमेरिका में भारतीय नागरिक को 35 साल की सजा

