PG कक्षाएं शुरू करने समेत छात्र समस्याओं के समाधान की मांग, NSUI ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। NSUI रायपुर ग्रामीण के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय में एम.कॉम. एवं एम.एससी. की स्नातकोत्तर (PG) कक्षाएं शीघ्र प्रारंभ करने तथा छात्रों की विभिन्न शैक्षणिक एवं मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग की।

ज्ञापन में संगठन ने कहा कि महाविद्यालय में PG कक्षाएं संचालित नहीं होने से विशेष रूप से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य शहरों में जाना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। इसके अलावा महाविद्यालय में पत्रिका, साइकिल स्टैंड, वाचनालय एवं प्रयोगशाला जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव भी विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्रभावित कर रहा है।

NSUI ने जनभागीदारी एवं NSS मद की राशि के उपयोग की निष्पक्ष जांच कराने, छात्रों से असाइनमेंट के नाम पर कराए जा रहे अनुचित कार्यों पर रोक लगाने तथा महाविद्यालय के प्राचार्य की कार्यप्रणाली एवं वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए स्वतंत्र समिति गठित करने की भी मांग की।

संगठन ने स्पष्ट किया कि छात्रहित सर्वोपरि है। यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो NSUI रायपुर ग्रामीण छात्रहित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन एवं महाविद्यालय प्रशासन की होगी।

इस दौरान NSUI बिरगांव ब्लॉक अध्यक्ष रितिक देवांगन, प्रदेश सचिव विकाश राजपूत, जनपद सदस्य एवं प्रदेश सचिव कृणाल सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष मुंसद अली, प्रदेश प्रवक्ता शाहिद खान, ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष अजय बंजारे, बिरगांव ब्लॉक उपाध्यक्ष लुकेश धीवर, विधानसभा सचिव लविन बंजारे एवं करण शर्मा, विधानसभा महासचिव राजा वर्मा, छात्र नेता राकेश गेंडले (नवीन कॉलेज), दीपक राजपूत, गुलशन बंजारे, मनीष शर्मा, सतीश साहू, नीरज यादव, रविकांत यादव सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *