हनीमून के पैसे नहीं जुटा सका युवक, शर्मिंदगी में कपल ने उठाया ऐसा कदम, परिवार के खड़े हो गए रोंगटे

करांची। शादी के तुरंत बाद हनीमून पर जाने की इच्‍छा हर कपल की होती है. ये कपल अपनी हैसियत के हिसाब से शादी के बाद कहीं ना कहीं घूमने के लिए जाते ही हैं. तब क्‍या हो जब कोई कपल ने हनीमून को लेकर काफी सपने सजा रखे हों लेकिन पैसे की कमी के कारण शादी के ढाई महीने बाद तक भी कहीं नहीं जा पाएं. खैर इसका सीधा सा जवाब यह है कि जरूरी नहीं कि हर कपल शादी के बाद हनीमून पर जाए ही. ऐसा कोई नियम नहीं है कि शादी के बाद घूमने जाना अनिवार्य है. पाकिस्‍तान से ऐसा मामला सामने आया है जहां निकाह के बाद हनीमून पर नहीं जा सकने के कारण एक जोड़े ने ढाई महीने बाद ट्रेन के सामने छलांग लगा दी.

पाकिस्‍तान बुरी तरह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. वहां करीब 42 प्रतिशत जनता गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन बिता रही है. पाकिस्‍तान के के चाक झुमरा से यह बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. नवविवाहित जोड़ा केवल हनीमून के लिए पैसे न मिलने पर ट्रेन के आगे कूद गया. यह घटना सामाजिक और पारिवारिक दबावों की क्रूर सच्चाई को उजागर करती है, जहां छोटी-छोटी इच्छाएं पूरी न होने पर भी इंसान को जीना बोझ लगने लगता है.

आखिरी वक्‍त पर भाई को मिलाया फोन

34 वर्षीय साजिद एक पावर लूम फैक्ट्री में मजदूर के तौर पर काम करता था. ढाई महीने पहले रजिया बीबी (30) से उसका निकाह हुआ था. दोनों ने ईद के बाद नारन (पाकिस्तान का एक हिल स्टेशन) घूमने का प्लान बनाया था लेकिन आर्थिक तंगी उनके इस सपने के बीच दीवार बन गई. साजिद ने अपने बड़े भाइयों से हनीमून के लिए पैसे मांगे, पर दोनों भाइयों ने असमर्थता जता दी. मंगलवार सुबह निराश साजिद अपनी पत्नी रजिया के साथ घर से निकला और भईवाला रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा. वहां से उसने अपने भाई जाहिद को फोन किया और कहा, “मैं अपनी बीवी अपना जीवन समाप्‍त कर रहे हैं. आकर हमारी लाशें ले जाना.” यह सुनते ही जाहिद के होश उड़ गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उसी वक्त लाहौर कराची जा रही बदर एक्सप्रेस ट्रेन आई और दोनों पति-पत्नी पटरी पर लेट गए.

परिवार ने निकाह के बाद किया था अलग

ट्रेन के गुजरते ही दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, उनके शरीर क्षत-विक्षत अवस्था में मिले. मौके पर पहुंचे भाई जाहिद ने राहगीरों की मदद से शवों को इकट्ठा किया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए. जांच में पता चला कि शादी के महज 15 दिन बाद ही पारिवारिक विवादों के चलते दोनों को अलग कर दिया गया था. पड़ोसियों का कहना है कि इस दूरी और भावनात्मक दबाव ने साजिद और रजिया को अंदर ही अंदर तोड़ दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *