वाशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोशल मीडिया पर चल रही जुबानी जंग में अब मस्क के पिता एरोल मस्क भी सामने आ गए हैं। रूस की राजधानी मॉस्को में दिए गए एक इंटरव्यू में एरोल मस्क ने कहा कि दोनों पक्ष पिछले कई महीनों से तनाव में थे और इसी तनाव के चलते बेटे एलन ने सार्वजनिक रूप से ट्रंप को चुनौती दे दी, जो उनकी गलती थी। एरोल मस्क ने रूसी अखबार इज़्वेस्टिया को बताया, “पिछले पांच महीने से वे दोनों बहुत तनाव में थे, इसलिए ऐसी बातें हो सकती हैं। वे दोनों थके हुए और तनावग्रस्त हैं।” उन्होंने आगे कहा, “ट्रंप जीतेंगे क्योंकि वे राष्ट्रपति हैं और जनता ने उन्हें चुना है।” उन्होंने इस झगड़े को एक छोटी घटना बताते हुए कहा कि यह जल्दी ही खत्म हो जाएगा।
ट्रंप-मस्क के झगड़े में एरोल मस्क भी कूदे

