जसीम कूरैशी
छुरिया : छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत जोंधरा मे पिछले दो दिनों से डायरिया व उल्टी दस्त होने की जानकारी मिलते ही छुरिया जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों व संक्रमित व्यक्तियों से मुलाकात की डाक्टरों ने 35 व्यक्तियों की संक्रमित होने की जानकारी देते हुए बताया कि सभी मरीज सामान्य व खतरे से बाहर है,कुछ मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव भर्ती कराने की भी जानकारी दी है । स्वास्थ्य विभाग की टीम डायरिया व दस्त के कारणों का पता करने की कोशिश की जा रही डाक्टरों और ग्रामीणों ने वार्ड नं 8 में लगे बोर के पानी खराब होने की आशंका जाहिर कि जिसके चलते लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पानी परीक्षण के लिए राजनांदगांव लैब भेज दिया गया है। ग्राम पंचायत के सरपंच,सचिव ने तत्परता दिखाते हुए बिगड़ते हालात को देख इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग दी थी जिसके कारण जल्द बीमारी पर काबू पा लिया गया है। इस अवसर पर प्रशांत ठाकुर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया,राजेश्वर ध्रुवे प्राधिकृत अधिकारी सेवा सहकारी समिति छुरिया,नैमसिंह पटेल अध्यक्ष जिला पटेल समाज, डॉ. उमेस भगत,रोशन मंडलोई आर एम ए,बलिराम केराम सचिव सहित स्वास्थ्य विभाग के टीम मौजूद रहे।
जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा ने गांव पहुंचकर जानी ग्रामीणों हाल

