बरसात लगते ही प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर-3 में हुआ जल भराव

राजधानी के प्रमुख चौक-चौराहों में फैली गंदगी
रायपुर,। राजधानी में आज वामनराव लाखे वार्ड के अंतर्गत आने वाले प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर-3, गली नंबर 4 में थोड़ा बारिश होते नाली जाम एवं गली में पानी भर गया है। मोहल्ले वासी पानी की समस्या से बहुत परेशान है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि यहां पर एक नाला तकनीकी दृष्टिकोण से गलत बनाया गया है, जिसके कारण पानी का निकासी नहीं हो पाता है, जिसके कारण बरसात में हल्की वर्षा होने के कारण यहां पर पानी भर जाता है। बरसात के दिनों में घरों के अंदर पानी भर जाता है।
मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड के अंतर्गत आने वाले निचले बस्तियों में भी पानी भरने की शिकायत मिली है। समता कॉलोनी में भी नाले का निर्माण किया गया है। लेकिन यहां पर पानी भर गया है। वर्षा के कारण यत्रतंत्र गंदगी फैल गई है। राजा तालाब के अरमाना नाला का भी जल स्तर बढ़ रहा है। इस समय नालों की साफ-सफाई का काम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *