नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर सुरक्षाबलों का करारा प्रहार

गरियाबंद।जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।इसी दौरान थाना मैनपुर क्षेत्रातंर्गत ग्राम गौरमुंड के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर 18 मई को असिस्टेंट कमांडेंट सुधीर कुमार के नेतृत्व में जिला बल एवं 65 वाहिनी सीआरपीएफ की F कंपनी की संयुक्त टीम गौरमुण्ड के जंगल में अभियान पर रवाना हुए थे।माओवादियों द्वारा विभिन्न जगह पर कुकर बम सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाए हुए थे।
नक्सलियों के मंसूबो को नाकाम करते हुए सुरक्षा बल के बी.डी.एस. टीम के द्वारा 5 केजी के 2 आईईडी को सुरक्षार्थ नष्ट किया गया।नक्सलियों द्वारा जंगल में लगाये गये इस आईईडी से नजदीग गांव के ग्रामीणों एवं पशुओं को भी नुकसान हो सकता था।
सुरक्षाबलों को सर्चिंग के दौरान जंगल में सोलर प्लेट,वायर,बर्तन जैसे अन्य नक्सल समाग्री बरामद हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *