कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा तिल्दा विकास खंड के गांव तरपोंगी में तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

तिल्दा नेवरा। भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदुर के माध्यम से कड़ी कार्रवाई में भारतीय सेना के इस बहादुरी और जज्बे को सलाम करते हुए आज पूरे छत्तीसगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिल्दा नेवरा नगरपालिका परिषद ओर नागरिकों द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं छात्र-छात्राओं, युवाओं और ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया
ग्राम पंचायत तरपोगी विकास खंड तिल्दा में राजस्व मंत्री स्मलित हुए
पालिका क्षेत्र में नगरपालिकाg अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा सहित पार्षद और सरकारी अधिकारी उपस्थित थे सभी तिरंगा यात्रा में शामिल होकर लोगों का उत्साहवर्धन किया।
बीजेपी नेता अनिल अग्रवाल। राम पंजवानी सुंदर पंजवानी नरेंद्र शर्मा राजेश सेंटपाल मनोज निषाद सौरभ जैन रानी जैन ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकाने को ध्वस्त किया और यह दिखाया कि ऐसी कायराना हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने पहलगाम घटना के बारे में बताते हुए कहा कि जिन आतंकवादियों ने हमारे लोगों को हम से दूर किया, उनको सबक सिखाने के लिए हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकियों के ठिकानों में हमला करके उनके ठिकानों को ध्वस्त किया। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि हमारे देश को जो नुकसान पहुंचाएगा, उन्हें हम नहीं बख्शेंगे। एक तरफ जहां हमारी सेना सरहदों में देश की रक्षा कर रहे हैं, वहीं देश के अंदर भी हम नक्सलवाद से लड़ाई लड़ रहे हैं। नक्सल समस्या समाप्त होने पर शांति के वातावरण में बस्तर में विकास और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने देश सेवा के पश्चात लौटे पूर्व सैनिकों की भी सराहना करते हुए कहा कि वे जिले के युवाओं भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रशिक्षित करते हुए नई दिशा और देशभक्ति की सीख दे रहे हैं और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई और डॉ खूबचंद बघेल चौक में सम्पन हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *