आवापल्ली ।माओवादियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेलते हुए उसूर.क्षेत्र के लिंगापुर गांव मे कांग्रेसी कार्यकर्ता नागा भंडारी की निर्ममता पूर्वक घारदार हथियार से हत्या की है घटना रात 11बजे के आसपास बताई गई है घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का आलम है यहाँ बतादें इसके पहले भी माओवादियों ने नागा भडांरी के छोटे भाई तिरूपति भंडारी की भी उसूर के.भरे बाजार मे उसके उचित मूल्य की दूकान पर धारदार हथियार से हत्या कर दी थी अब बडे भाई की हत्या से भंडारी परिवार मे मातम पसर गया है बताया जा रहा है कि नागा भंडारी आवापल्ली से अपने गांव जा रहा था इसी दौरान माओवादियों ने उसे गांव के करीब पकडकर धारदार हथियार से हत्या कर शव को वहीं छोड भाग गये इस घटना से एक बार फिर पूरे क्षेत्र मे दहशत का माहौल पैदा हो गया है यहाँ यह बताना भी जरूरी है कि कुर्रे गुटटा घटना के बाद यह लग रहा था कि माओवादी अब पुलिस फोर्स की कार्यवाही से घबराकर भागने मे लगे है परंतु इस घटना से ऐसा प्रतीक होता है कि माओवादी इतनी जल्दी यहां से पलायन नहीं करेंगे .. बहरहाल पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मै लेकर पी एम के.लिए आवापल्ली ला रही है घटना की जाचं मे जुटी है
माओवादियों ने फिर खेला.खूनी खेल

